फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीण की हत्या

Fri, 19 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामना मे जमीन के विवाद को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों कुएं के पास भिड़ गए और एक दूसरे को पटखनी देने के चक्कर में दोनों कुएं में जा गिरे। बाद में एक ग्रामीण ने दूसरे को कुएं के अंदर घूंसों और पानी में डुबोकर मार डाला, लेकिन कुएं से भाग निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण पुलिस ने उसे मौकेपर पहुंच दबोच लिया।  
विज्ञापन

ग्राम ममना निवासी गनेशी (32) पुत्र दस्सी कुशवाहा ने गांव के रामनारायण अहिरवार की जमीन गिरवी रखवा दी थी। जब राम नारायण अहिरवार अपनी जमीन वापस लेने के लिए जोर दिया लेकिन गनेशी जमीन वापस कराने में आनाकानी कर रहा था, जिससे शुक्रवार को गनेशी का राम नारायण से गांव में बने कुएं के पास विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों एक दूसरे से लिपट गए। कुएं के पास दोनों एक दूसरे को पटखनी देने के चक्कर में कुए में गिर गए। जहां गनेशी तैरना न जाने के कारण डूबने लगा, जबकि राम नारायण अहिवार पानी में तैरता रहा। रामनारायण ने गनेेशी को बचाने के बजाए डूब रहे गनेेशी पर घूंसों से प्रहार किया और उसकी डूबों डूबों कर मारता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक ग्रामीण कुएं में पहुंचते तब तक गनेशी की मौत हो चुकी थी। राम नारायण कुएं से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों से गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस केस होने के कारण किसी ने उसे बाहर नहीं निकाला, और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राम नारायण अहिरवार को कुएं से बाहर निकालने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें