फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किसान के घर से 50 हजार उड़ाए

Thu, 18 Jun 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बरभौली के एक किसान के घर में घुसे चोरों ने सोने, चांदी के अभूषण, व नगदी सहित 50 हजार रुपये की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना थाना खन्ना में दी है। लेकिन घटना के बारह घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

खन्ना थाना के ग्राम बरभौली निवासी बब्बू पुत्र रामनारायण बुधवार की रात्रि परिवार के साथ आंगन पर सो रहा था। तभी चोरों ने मकान की दीवार में चढ़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे की कुंडी खोल अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण चूंडियां, झुमकी, पायल सहित दो हजार रुपये नगद लेकर भाग निकले। सुबह नींद खुलने पर कमरे गया तो सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए।  गृहस्वामी ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना की तहरीर पीड़ित ने खन्ना पुलिस को दी। लेकिन घटना के बाहर घंटे बाद भी पुलिस ने घटनास्थल पर आना मुनासिब नहीं समझा। इससे पूर्व गांव के  ही रघुवर सहित दो लोगाें के घरों में चोरी हो चुकी है, जिसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। ग्रामीणों में चोरी की घट रहीं घटनाओं से असुरक्षित महसूस कर रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें