चरखारी (महोबा)। कस्बे के मिनी स्टेडियम डाक बंगला में अंचल स्तरीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले स्थान प्राप्त कर रूबी चैंपियन बनीं।
खेलकूद समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ रविकांत गौंड ने किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्णाकुमारी पहले, अंजलि दूसरे व रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर में हरगोविंद को पहला, शिवम को दूसरा व प्रियांशु को तीसरा स्थान मिला।
200 मीटर बालिका दौड़ में रूबी पहले, गौरी दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में भारतेंदु ने बाजी मारी जबकि कपिल द्वितीय व मानसिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की कबड्डी में कुलपहाड़ की टीम ने बाजी मारी जबकि जैतपुर उप विजेता रही।
एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंचल अध्यक्ष संजीव उपाध्याय, दीपक गौतम, डॉ. उमाशंकर तिवारी, अनुराग अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, रामबाबू गुप्ता, महेंद्र गुरुदेव, डॉ. विनय पटेल, प्रदीप खरे, रामनारायण आदि मौजूद रहे।