फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाधा दौड़ में अजय व हैमर थ्रो में नीलम अव्वल

Sun, 20 Oct 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंडल के चारों जनपदों से आए खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में अजय सिंह और बालिका वर्ग के हैमर थ्रो में नीलम अव्वल रहीं। रविवार को समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
खेलकूद प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग की तवा फेंक में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के राजवीर सिंह ने बाजी मारी। छत्रपति साहू महाराज कॉलेज चित्रकूट के सत्येंद्र सिंह दूसरे और राजकीय हाईस्कूल कुछेछा हमीरपुर के निर्देश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में सुधीर को पहला, हर्ष को दूसरा व यश को तीसरा स्थान मिला। 110 मीटर बाधा दौड़ में अजय सिंह को प्रथम, अभिषेक को द्वितीय और अभिलेष को तृतीय स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पूनम पहले, गुलाब दूसरे व गुड़िया तीसरे स्थान पर रहीं।
हैमर थ्रो में श्रीनगर की नीलम ने बाजी मारी जबकि इसी विद्यालय की वंदना को दूसरा और मौदहा की कोमल देवी को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में माेहम्मद याकूब पहले, अभिषेक दूसरे और जयदीप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

3,000 मीटर दौड़ में रणजीत को पहला, आशीष को दूसरा व प्रमोद कुमार को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र, नंदराम यादव, अमित राजपूत, जयराम कुटार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें