फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोडवेज यात्रियों को अब चिप लगा मिलेगा एमएसटी कार्ड

Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिवहन निगम की ओर से नई पहल होने जा रही है। अब रोडवेज यात्रियों को एमएसटी (मासिक पास) स्मार्ट कार्ड के रूप में मिलेगा। स्मार्ट कार्ड में चिप लगी रहेगी। नई व्यवस्था के तहत मासिक सीजनल टिकट यानी एमएसटी बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। हर महीने नया कार्ड बनवाने के बजाय यात्री इसे केवल रिचार्ज करा सकेंगे। इससे छात्रों व नौकरीपेशा लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज की बेड़े में 136 बसें हैं। महोबा डिपो से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, राठ आदि जगहों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इनमें नौकरी पेशा लोग, विद्यार्थी व नियमित यात्रा करने वाले करीब 500 एमएसटी धारक शामिल हैं। एमएसटी बनवाने को यात्रियों को आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र और फोटो लेकर रोडवेज बस स्टैंड जाना पड़ता था। लंबी प्रक्रिया व समय की बर्बादी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। महोबा डिपो के एआरएम धर्णेंद्र कुमार चौबे का कहना है कि नई व्यवस्था जल्द शुरू होगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को आसानी होगी।
-

परिचालकों को मिलेगी नई ईटीएम मशीन
महोबा। अब तक मैनुअल एमएसटी बनती थी लेकिन अब स्मार्ट कार्ड में धनराशि मौजूद रहने पर मशीन टिकट जनरेट करेगी। बस में परिचालक को मासिक पास चेक करने के लिए अपडेट नई ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) भी दी जाएगी। परिचालक कार्ड को मशीन से स्पर्श करते ही जान लेगा कि यात्री की एमएसटी सही है या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें