फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हरिद्वार के लिए जल्द शुरू होगी रोडवेज बस

Wed, 20 Nov 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से महोबा डिपो से जल्द ही हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू होगी। यह बस सेवा कोरोना काल से बंद चल रही थी।
विज्ञापन

करीब चार साल से हरिद्वार के लिए बस सेवा न होने से गंगा स्नान के लिए जाने वाले यहां के नागरिकों को दिक्कत हो रही थी। अब लोगों को सहूलियत मिलेगी।
रोडवेज डिपो के बेड़े में 109 बसें हैं। यह हमीरपुर, जालौन, कानपुर, लखनऊ और दिल्ली आदि रूटों पर जाती हैं। कोरोना काल के समय महोबा-हरिद्वार बस सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब एक बार फिर महोबा वासियों के लिए धर्मनगरी हरिद्वार जाने के लिए बस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्णेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि महोबा से हरिद्वार की दूरी करीब 770 किमी है। इसको लेकर दो बसों को एक-एक दिन के अंतराल से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रोडमैप, रूटमैप और प्रशिक्षित चालकों की नई भर्ती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी माह से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें