फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश में सड़कें बदहाल, गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-गड्ढों में तब्दील झलकारीबाई तिराहे से स्टेशन मार्ग की सड़क से गुजरते व
विज्ञापन
महोबा। मानसून के दौरान इस वर्ष हुई अत्यधिक बारिश ने शहर की डामरयुक्त सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। शहर की जर्जर सड़कें लोगों की परेशानी का सबब बनी हैं। अलग-अलग मार्ग पर सड़क पर मौजूद गड्ढे स्वयं ही इस बदहाली को बयां कर रहे हैं। बावजूद इसके इन सड़कों की मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान इस बार माह अगस्त और सितंबर के प्रथम सप्ताह में जोरदार बारिश हुई। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई जबकि विभिन्न स्थानों पर डामरयुक्त सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं। शहर के हमीरपुर चुंगी व विजय सागर पक्षी विहार की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी सड़कों में मौजूद गड्ढों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। कई स्थानों पर तो सड़क पर मौजूद गड्ढों में पानी भरा है और डामरयुक्त सड़कों पर गिट्टी ऊपर तक निकल आई है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले पैदल राहगीर भी आवाजाही के दौरान परेशान रहे। विभाग का दावा है कि सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।

झलकारी बाई तिराहा-स्टेशन मार्ग पर सड़क जर्जर
शहर के झलकारी बाई तिराहा से स्टेशन मार्ग की सड़क भी बदहाल है। बारिश के पहले इस सड़क पर गड्ढे कम थे लेकिन बारिश से सड़क पर गड्ढों की संख्या बढ़ गई है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। चरखारी, मुस्करा, शहर के फतेहपुर बजरिया व स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर मौजूद गड्ढे वाहन चालकों की परेशानी का सबब बने हैं।
विज्ञापन


शहर का पठा रोड भी जर्जर
शहर के पठा रोड पर बड़ी संख्या वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग पर शहर का वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय स्थित है। साथ ही समीप ही महाराजा छत्रसाल स्टेडियम है। महाविद्यालय जाने वाले छात्र इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पर मौजूद गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश से सड़क पर गड्ढों की संख्या बढ़ गई है। बावजूद इसके अभी तक सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया गया।

बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सर्वे करा लिया गया है। कुछ स्थानों पर सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। बीच-बीच में बारिश होने से दिक्कत आ रही है। 18 सितंबर से अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाएगा। जो सड़कें नई बनना है, उनमें माह अक्तूबर से काम शुरू होगा। -वीके जौहरी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी महोबा।

फोटो 12 एमएएचपी 14 परिचय-गड्ढों में तब्दील झलकारीबाई तिराहे से स्टेशन मार्ग की सड़क से गुजरते व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें