फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
महोबा/चरखारी। जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए मंगलवार को भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने नरेड़ी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक को गांव की सड़कें टूटी मिलीं। इससे जल जीवन मिशन के तहत कराए कार्यों की पोल खुल गई। विधायक ने कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
जिले में जल जीवन मिशन के तहत करीब 1,100 करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं। गांव में पाइपलाइन डालने के लिए सीसी सड़कें खोदी गई थीं लेकिन इसके बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया। अधिकांश गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। लोगों की इस समस्या को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रधानों के साथ 30 जनवरी को महोबा दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री का काफिला रोका था।
इस दौरान विधायक ने पेयजल योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया था। मामला प्रदेश स्तर पर पहुंचने के बाद जलशक्ति मंत्री ने योजना से जुड़े अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रमुखों के साथ बैठक कर 30 दिन के अंदर सभी परियोजनाओं का काम पूरा सड़कें दुरुस्त करने और हर घर जल पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कहा था कि समय पर काम पूरा न होने पर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक कई गांवों में सड़कें उखड़ी पड़ी और कई गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
मंगलवार को चरखारी विधायक ने नरेड़ी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अब भी गांव की सड़कें टूटी है और पूरे गांव में पानी नहीं आ रहा। विधायक ने साथ में मौजूद अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के लोगों पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि लापरवाही करने वाले को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। उन्होंने कहा कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी लेकिन अल्टीमेटम का समय पूरा हो गया है। अब अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हैंडपंप पर सबमर्सिबल लगा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विभाग ने कोई नई टंकी नहीं बनाई। वर्ष 2012 में बनी पानी की टंकी को भरा जा रहा है। प्रधान मंगल कुशवाहा ने बताया कि यहां जलजीवन मिशन का पांच साल से चल रहा काम पूरा नहीं हुआ लेकिन आंकड़ों में यहां शत-प्रतिशत काम दिखाया गया। निरीक्षण के दौरान हर गली क्षतिग्रस्त मिली। नल का पाइप उपभोक्ता के दरवाजे पर टंगा मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि हर जल योजना की टंकी बनी है लेकिन पहली ही टेस्टिंग में लीकेज होने के बाद दोबारा मरम्मत कराई लेकिन इसके बाद भी टंकी चालू नहीं हो सकी। इसके बाद विधायक ने सालट गांव में भी काम अधूरे मिले हैं।
फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद
फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत। संवाद