फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहे

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम, एसपी व चेयरमैन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया, जिसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इस मौके पर गोष्ठी आयोजित हुई। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग, अधिक गति, नशे की हालत में वाहन चलाने आदि उल्लंघन करने वालों पर पुलिस व परिवहन विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। इस दौरान लोगों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद डीएम, एसपी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन पूरे माह गांव-गांव जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर एडीएम आरएस वर्मा, चेयरमैन दिलाशा तिवारी, सीओ कालू सिंह, यातायात प्रभारी अरविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें