सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पीएनसी टोल प्लाजा में अपर एसपी एवं अपर जिलाधिकरी ने यातायात शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों को टैफिक के नियम बताकर यातायात संबंधी जानकारी दी गई।
यातायात शिविर बोलते हुए अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि सड़क पर चलते समय व वाहन चलाने में आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि उल्टी दिशा में वाहन न चलाए। वाहन को सड़क पर खड़ा न करें। गाड़ी चलाते समय डिपर व बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। इस मौके पर अपर एसपी डा. रामयश ने कहा कि गाड़ी चलाते समय चौराहे, मोड़ आदि पर ओवर टेक न करें। वाहन चलाते समय बाईं ओर से चलाए व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क क्रास करते समय गाड़ी रोक ले व दोनों ओर देखकर ही वाहन क्रास कराएं। टोल प्लाजा के महाप्रबंधक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का यह 27 वां यातायात जानकारी शिविर गलाया गया था। शिविर में सुरक्षित यात्रा के नियम बताए गए। शिविर के दौरान रविंद्र राठौर जीएम, सत्यप्रकाश दीक्षित एसआई, पुलिस स्टाप और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।