फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण की शिकायत पर ईओ ने बंद कराया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कबरई के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत पर शुक्रवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान बालू की जगह स्टोन डस्ट का प्रयोग पाए जाने पर काम बंद कराते हुए जांच के आदेश दिए।
नगर पंचायत कबरई के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने दो दिन पहले कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया था।
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर घटिया निर्माण उखाड़कर दोबारा कार्य कराने के आदेश दिए थे, लेकिन ठेकेदार ने कोई सुधार नहीं किया और काम जारी रखा।
शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य बंद कराकर स्टीमेट के अनुसार निर्माण सामग्री आने पर ही कार्य करने की चेतावनी दी। उन्होंने घासी तालाब के सुंदरीकरण का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें