विकास खण्ड जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरारी तिगैला में दिल्ली से छतरपुर जा रही बस गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे खाई में जा गिरी। बस में करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।
दिल्ली से छतरपुर जा रही बस महोबा जिले में खाई में गिरने से पलट गई। जिससे 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना का कारण चालक का झपकी आना बताया जा रहा है। बस में करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विकास खण्ड जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरारी तिगैला में दिल्ली से छतरपुर जा रही बस गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे खाई में जा गिरी। घटना में धमौरा की मुमताज (36), विजावर से पप्पू (32), छतरपुर के राधेश्रीवास (40), अरघटमऊ के बालादीन (37), नगाराडांग के गोरेलाल (39), अनगौर के रामस्वरूप (36) समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में चिकित्सा दिलाई।