फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अन्ना पशुओं के झुंड से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में मंगली बाजार के पास बीच सड़क पर बैठे अन्ना पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी विशाल सोनी (21) पुत्र रामकिशोर सोनी की मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार शाम विशाल बाइक से दुकान जा रहा था, तभी मंगली बाजार के पास बीच सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों के झुंड के बीच से निकलने के प्रयास में एक जानवर से बाइक टकराने से वह सड़क पर गिर गया और सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया।
परिजन युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें