फोटो 10 एमएएचपी 14 परिचय-जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को शपथ दिलाते प्राध्
महोबा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में संचालित महाविद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। शनिवार को शहर के राजकीय वीरभूमि कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बीएलओ, अधिकारियों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने भाग लिया। सभी ने मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह देखा गया। कॉलेज के प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने शपथ ली। इस दौरान लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया गया। जनपद में संचालित 28 राजकीय व निजी महाविद्यालयों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। डीआईओएस प्रेमचंद यादव ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। इसके लिए प्रत्येक राजकीय और निजी महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई गई है। साथ ही कॉलेज के एक कक्ष को वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष के रूप में स्थापित किया गया है। युवा मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।