महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महाआरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि आज नशे के कारण समाज का पतन हो रहा है। अनीति, अन्याय व अधर्म चरम सीमा पर है। समाज को यदि इन बुराइयों से बचाना है तो नशे के व्यापार को पूर्णत: बंद करना होगा।
टीम प्रमुख रेखा कुशवाहा ने बहनों को इस युग परिवर्तन की यात्रा में चलने का आह्वान किया। तहसील संगठन मंत्री मातादीन ने कहा कि नशा समाज व राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। महाआरती में तहसील अध्यक्ष पप्पू सिंह चौहान, मुन्नालाल धुरिया, डॉ. एस कुमार, सुनील, गोविंद, छोटे सिंह, जयकरन, जीतू, संध्या, माया, जान्हवी आदि मौजूद रहे।