फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूची तय होते ही चुनाव प्रचार ने पकड़ जोर

Sat, 19 Sep 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला। जिला पंचायत चुनाव में सदस्य पद के लिए संभावित दावेदार विधानसभा स्तर के चुनाव का फार्मूला  अजमाने लगे। रिवई सीट पर उंमीदवारों ने वीआईपी वाहनों के लशकर के साथ चुनाव प्रचार अभियान छेड़ दिया है। वहीं कई दावेदारों ने बकायदा जन संपर्क कार्यालयों का उद्घाटन कर वोटरों की खातिरदारी की सुविधा गांव गांव में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की महत्पूर्ण मानी जाने वाली रिवई जिला पंचायत सीट के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन हो जाने के बाद दावेदारों ने सीट में जातिगत आंकड़ों से खेल का समीकरण बनाने के लिए चुनावी विसात की चाल शुरू कर दी है।

 अब तक ठाकुर वर्ग से राजू सिंह की पत्नी रमा सिंह और सांसद प्रतिनिधि रहे देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान शिवरतन सिंह, समाज सेवी मिंटू राजा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं सवर्ण वर्ग के दावेदार में कुआं निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव तिवारी ने ग्राम जरौली व कुंआ गांव में जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन कर जनता के बीच पैठ बनाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 ऐंचाना के प्रधान राहुल तिवारी और जरौली निवासी महेंद्र गुरुदेव, अनघौरा के जयनारायण द्विवेदी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी के साथ साथ पूर्व प्रधान बसौठ स्कंद तिवारी सहित कई दावेदार मैदान में है। इसके अलावा यादव पाल वर्ग से टिकरी के प्रधान प्रतिनिधि श्रीकृष्ण यादव और जिला पंचायत सदस्य सूपा के अमरज पाल सिंह और रिवई से वर्तमान सदस्य प्रतिनिधि दुलीचंद्र कुशवाहा लोधी वर्ग से ग्राम कुडार प्रधान रहे जयसिंह राजपूत ने दावेदारी आमद करा चुनाव प्रचार अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

लेकिन दावेदारों ने वीआईपी संसाधनों और समर्थकों का हुजूम जुटा कर क्षेत्र में विधानसभा स्तर के चुनाव की आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें