फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा न करने पर जताई नाराजगी

Sat, 19 Sep 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव अशोक कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुछ विभागों का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई, साथ ही जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

एकीकरण विभा के सचिव कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों का लक्ष्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है। जिसे विभाग जल्द से जल्द पूरा कर लें। वन विभाग द्वारा 50 एकड़ में वृक्षारोपण किए जाने की जानकारी देने पर सचिव ने लिखित रिपोर्ट मांगते हुए  वृक्षारोपण का स्थान अंकित करने करने का आदेश दिया।
 बिजली विभाग की समीक्षा में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में कितना सामान आया, कहां-कहां विद्युतीकरण किया गया इसकी समीक्षा की। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा, विकलांग और समाजवादी पेंशन की जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पहले चरण का टीकाकरण पूरा करा लिया गया है। द्वितीय चरण का टीकाकरण 31 अक्टूबर तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

 रबी फसल की तैयारी के बाबत भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने किसानों को मिलने वाली वाली खाद्य सब्सिडी आनलाइन जमा करने व जिले में हो रहे लोहिया आवास की जानकारी ली। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पहली किश्त लोहिया आवास की जारी हो गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, उपजिलाधिकारी सदर प्रबुद्ध सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके वाष्णेय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें