फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अव्यवस्थाओं को लेकर कोटेदारों में आक्रोश

विज्ञापन
खाद्यान्न उठान के लिए गोदाम प्रभारी के पास खड़े कोटेदार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। खाद्य विपणन विभाग के गोदाम प्रभारी द्वारा कोटेदारों को खुले आसमान के नीचे बैठाकर खाद्यान्न दिया जा रहा है। गोदाम में बैठने की व्यवस्था न होने से कोटेदार नंबर आने तक घंटों खड़े होकर खाद्यान्न उठाने का इंतजार रहे हैं। विभाग की अव्यवस्था के प्रति कोटेदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ स्थित खाद्य विपणन के गोदाम में कार्यालय न होने से गोदाम प्रभारी बाहर खुले आसमान के नीचे मैदान पर तेज धूप में बैठाकर कोटेदारों को खाद्यान्न का उठान करा रहे हैं। जैतपुर क्षेत्र के 70 कोटेदारों को खाद्यान्न उठान के लिए क्रय केंद्र पहुंचना पड़ता है। नगाराडांग के बृजगोपाल, बिहार के कुंजीलाल, जैतपुर के नूर अली, हंसला के महेंद्र तिवारी, ननवारा की रामरती आदि कोटेदारों का कहना है कि 30 किमी दूर से आते हैं। गोदाम में बैठने तक की जगह नहीं है।
इससे खाद्यान्न के लिए खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। कोटेदारों का कहना है कि कार्यालय न होने से बारिश व धूप में खुले आसमान के नीचे खड़ा होना पड़ रहा है। गोदाम प्रभारी अपने अभिलेख सुरक्षित रखने के लिए गोदाम का सहारा लेते हैं। गोदाम प्रभारी मोहनलाल कुशवाहा का कहना है कि किराये पर गोदाम संचालित है। भवन मालिक से कहने के बाद भी व्यवस्था नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें