फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः कोरोना के प्रति जागरुकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
शिविर में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते डॉ. एपी वर्मा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के ग्राम मौहारी में महिलाओं को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को साफ-सफाई व स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के स्वयंसेवी संगठन डब्ल्यू मार्स द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में डॉ. दीपिका प्रकाश ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संस्था के सदस्य डॉ. एपी वर्मा ने ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण व गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के उपायों पर चर्चा की। गांव के कोरोना योद्धाओं सफाईकर्मी शिवरानी, स्वास्थ्य सेवा के लिए डॉ. आत्मप्रकाश, ग्रामीण पुलिस इंचार्ज बाबू सिंह व प्रगतिशील बुजुर्ग आत्मप्रकाश तिवारी को सम्मानित किया गया।
शिविर में ग्राम प्रधान रामरतन पटेल ने ग्रामीणों से पॉलिथीन के प्रयोग को बंद करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था की प्रमुख दीपाली सिन्हा ने ऑनलाइन कचरा प्रबंधन व कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में श्याम, ब्रजेंद्र व शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें