टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटी छात्राओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में कालेजों में प्रवेश के लिए मारामारी मची है। टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छात्र-छात्राएं कालेज व डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शहर के एकमात्र राजकीय बालिका इंटर कालेज में सीटें सीमित होने के चलते टॉपरों को ही प्रवेश मिल सकेगा। दर्जनों छात्राएं प्रवेश से वंचित रहेंगी।
राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाने से इंटर कालेजों में टीसी कटवाने व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज छात्राओं की भीड़ नजर आई। साथ ही डीआईओएस कार्यालय के भी छात्र-छात्राएं चक्कर लगा रहे हैं। जीजीआईसी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा पूनम यादव, पूजा, डोली, रोशनी, अंजली, मोहिनी आदि ने बताया कि वह एक सप्ताह से टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहीं हैं। उन्हें आज-कल कहकर टरकाया जा रहा है।