फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउचर भरने के बहाने ग्रामीण से 30 हजार लूटे

Sat, 23 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के  सेंट्रल बैंक शाखा में पैसा जमा करने आए एक ग्रामीण से बाउचर भरने के बहाने बैंक के बाहर ले जाकर 30 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन


ग्राम दड़हतमाफ निवासी रामआसरे पुत्र मुनीम शुक्रवार को 30 हजार रुपये बैग में लेकर अपने खाते में जमा करने बैंक गए थे। अनपढ़ होने के चलते रामआसरे ने एक युवक से पैसा जमा करने के लिए बाउचर भरने को कहा। युवक बैंक में भीड़ होने की बात कहते हुए बाउचर भरने के लिए ग्रामीण को बाहर ले गया।

जैसे ही ग्रामीण बाहर निकलकर बैंक से 20 कदम दूर पहुंचा, तो आरोपी रामआसरे के हाथ से बैग छीनकर भाग निकला। ग्रामीण के शोर मचाने पर बैंक के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। एसएसआई केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक का सीसी टीवी फुटेज भी देखा। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित रामआसरे ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें