फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोनोंत स्वास्थ्य कर्मयिं की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। फिलहाल अभी दोनों कर्मचारी बांदा के आईसोलेशन वार्ड में हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात 17 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी। एक मई को आई रिपोर्ट में दो कर्मचारी कारोना पॉजिटिव पाए गए थे।
जिला प्रशासन ने अस्पताल व इमरजेंसी सेवाएं बंद कर शहर को तीन किमी तक हॉटस्पॉट कर दिया।
साथ ही अस्पताल व हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद जिला अस्पताल के सभी डाक्टरों, कर्मचारियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई गई थी। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों कर्मचारी बांदा के आईसोलेशन वार्ड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें