फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों, कर्मचारियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद भटीपुरा और गांधी नगर से तीन किमी तक शहर को हॉटस्पॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों समेत 99 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए थे। रविवार को 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है जबकि दो लोगों के जांच नमूने सही न पहुंचने पर दोबारा नमूने भेजे गए।
जिला अस्पताल में कार्यरत 17 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच का नमूना 29 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया था। एक मई को रिपोर्ट आने के बाद दो कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था और शहर को तीन किमी तक हॉटस्पॉट किया गया। इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल व पॉजिटिव कर्मचारियों के मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। प्रशासन ने दोनों पॉजिटिव स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आए जिला अस्पताल के डॉक्टरों, सभी कर्मचारियों व कर्मियों के परिजनों समेत 99 लोगों की जांच का नमूना झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 97 डॉक्टर, कर्मचारी व संक्रमित मरीजों के परिजन निगेटिव पाए गए। जिससे सभी ने राहत महसूस की है जबकि दो लोगों के जांच नमूने सही न पहुंचने पर दोबारा भेजे गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि दो जांच नमूने दोबारा भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें