फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार मोटर फुंकने से नहीं नहीं मिल रहा पानी

Tue, 13 Sep 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पानी
विज्ञापन
महीने भर में चार बार मोटर फुंकने से आए दिन प्रभावित हो रही पेयजल आपूर्ति से लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशान हैं। तीन दिन से इकलौता मोटर फुंक जाने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीण कई किमी दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। जल संस्थान महकमे की उदासीनता के चलते कस्बा खरेला के ग्रामीणों को एक माह से समुचित पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन


नहीं मिल पा रही है। कस्बे में बनी दो टंकियों में पानी भरने के लिए एक अतिरिक्त मोटर के साथ तीन मोटरों की व्यवस्था है। लेकिन, उनकी मरम्मत और सुधार समय पर न कराए जाने  से आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। अगस्त माह से अब तक दो मोटर हर पांचवें दिन फुंक गए। लेकिनं जिम्मेदार महकमे ने उन्हें ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। एक मोटर के

भरोसे सात दिन से चल रही पानी की सप्लाई तीन दिन पहले मोटर जल जाने से पूरी तरह ठप हो गई है। पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। सुनील व्यास, अवधेश द्विवेदी, गोविंदराम तिवारी, नरेंद्र सिंह, समाजसेवी अनुपम सिंह आदि ने बताया कि कस्बे के अंदर खारा पानी है। आबादी के बाहर से पानी लाकर किसी तरह प्यास बुझा रहे है। जल
विज्ञापन


संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया। फिर भी जले मोटर आज तक ठीक नहीं कराए गए। मामले पर खरेला के अवर अभियंता एसके वर्मा ने कहा कि मोटर मरम्मत के लिए भेजी गईं है। पेयजल आपूर्ति एक दिन बाद बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें