फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के समय में समाचार पत्र वितरकों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
समाचार पत्र वितरकों को राहत सामग्री के पैकेट देते पवन त्रिपाठी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। अमर उजाला की पहल पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण व कठिन परिस्थितियों में प्रतिदिन घर-घर अखबार पहुंचा रहे समाचार पत्र वितरकों की मदद के लिए व्यापारी आगे आ रहे हैं। शनिवार को कस्बा कबरई बस स्टैंड में समाचार पत्र वितरकों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। नि:शुल्क आटा, चावल, दाल, सरसों का तेल व अन्य सामग्री पाकर समाचार पत्र वितरकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

करीब एक माह से कोरोना संकमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। सभी व्यवसायिक गतिविधियां बंद होने से समाचार पत्र वितरक सुबह अखबार बांटने के बाद दूसरा काम भी नहीं कर पा रहे हैं। सर्दी, गर्मी व बारिश के बीच घर घर अखबार पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरकों की मदद के लिए अमर उजाला की पहल पर क्रशर व्यवसाई देवेंद्र शिवहरे, गल्ला व्यवसाई राममनोहर शिवहरे ने राहत सामग्री वितरित कराई। करीब एक दर्जन समाचारपत्र वितरकों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट दिए गए। गल्ला व्यापारी राममनोहर शिवहरे ने अमर उजाला की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी संकट के समय में मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें आज के युग में प्रेरणा की जरूरत है जो अमर उजाला कर रहा है। देवेंद्र शिवहरे ने कहा कि वे आगे भी अखबार वितरकों को मदद जरूरत पर करते रहेंगे। राहत पैकेट पाने वालों में समाचार पत्र वितरक महेंद्र पाठक, अवधेश, भास्कर, उमेश, दयाशंकर, छोटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें