फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना फिटनेस दौड़ रहे 16 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त

Sun, 11 Aug 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे 16 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त किए गए हैं। वहीं, तीन वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर सभी कागजात पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले जनपद उन्नाव में हुए हादसे का शिकार बस महोबा के परिवहन विभाग में फर्जी तरीके से दर्ज थी। इसके बाद जांच कराई गई थी। इसमें 43 बसें फर्जी तरीके से केयर ऑफ में दर्ज मिलीं थीं। तब विभाग ने सभी का पंजीयन निरस्त कर दिया था।
इस समय स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जांच में 16 स्कूली वाहन ऐसे मिले, जिनका फिटनेस और बीमा नहीं है। कई बार नोटिस के बाद भी कागजात दुरुस्त नहीं कराए गए। इस पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दयाशंकर ने 16 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तीन स्कूली वाहन संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मानक के विपरीत सड़क पर चलने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें