फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में दो हजार मरीजों का पंजीयन

Sun, 03 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
शिविर को संबोधित करते पूर्व श्रम मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित रामभरोसे द्विवेदी की स्मृति में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो हजार लोगों ने पंजीयन कराया। झंासी व उरई से आई डाक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह ने दीप जलाकर किया। शिविर में दंत विशेषज्ञ डा. अर्चना सिंह, डा. केके भार्गव, डा. मनीष गुप्ता, डा. आरके शुक्ला, डा. विशाल दुबे , डा. मिथलेश कुमार, डा. प्रशांत कुमार, डा. नीलम , डा. मंगलाचरण बाजपेई, डा. अमित राय, डा. सुमन सहित एक दर्जन से ज्यादा विशेषज्ञ डाक्टरों ने अलग-अलग काउंटरों पर मरीजों का चेकअप किया।

आपरेशन के लिए चयनित मरीजों का झांसी उपचार किया जाएगा। चिकित्सीय टीम ने दांत और आंख की जांच कंप्यूटरीकृत मशीनों से की। जांच के बाद सामान्य मरीजों का उपचार किया गया। तेज धूप के बाद भी दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों का शिविर में तांता लगा रहा। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर पूर्व श्रम मंत्री ने कहा कि ऐसे कैंपों से गरीब वर्ग के मरीजों को खासी राहत मिलती है। स्वास्थ्य शिविर लगाना पुनीत कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें