पनवाड़ी( महोबा )। चुनावी गीत यूपी में काबा पर नाचने से मना करने पर एक युवक ने दूसरे की नाक काट दी। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने सूचना दी है। मामले की जांच की रही है।
महोबकंठ थानांतर्गत ग्राम चौका में शुक्रवार रात्रि में गांव के स्कूल के पास साउंड लगाकर हल्के पाल उर्फ रामप्रसाद यूपी में का बा गीत पर डांस कर रहा था । तभी वहां से गांव का ही पूरन कुशवाहा निकला तो हल्के ने उसे अपने पास बुलाया और गाने पर नाचने का दबाव डालने लगा। पूरन ने जब नाचने से मना किया तो हल्के ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी दौरान हल्के ने धारदार हथियार से पूरन की नाक काट दी। नाक से खून बहता देख हमलावार भाग निकले। परिजन पूरन को लेकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूरन की पत्नी पानकुंवर ने थाना महोबकंठ में घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।