जैतपुर और कबरई पुलिस ने दो कच्ची शराब भट्ठियों पर छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
बुधवार शाम एसओ अमित कुमार भड़ाना ने पुलिस फोर्स के साथ वर्मा तालाब स्थित कबूतरा डेरे में छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में लहन और 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने लहन को मौके पर नष्ट कराया। साथ शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिए। पुलिस ने राजकुमार व नंदन को गिरफ्तार किया है।
बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ सतीश चंद्र शुक्ला व चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने श्रीनगर रोड पर कबूतरा डेरा में छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक हजार लीटर लहन और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने भट्टियां तोड़ते हुए सुमन कबूतरा, सुन्ने कबूतरा, माया व रेखा को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कनकुआ प्रतिनिधि के अनुसार, महोबकंठ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ सौंरा मोड़ पर मध्यप्रदेश में निर्मित 20 लीटर अवैध शराब बरामद की।