फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महाेबा के रवि ने जालौन के उमेश पहलवान को पछाड़ा

Wed, 21 Aug 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर भारत के ऐतिहासिक कजली मेले के दूसरे दिन गोरखगिरि पहाड़ के निकट विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में अपने दांवपेच दिखाने के लिए बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से पहलवान आए।
विज्ञापन

इसमें महोबा के रवि पहलवान ने जालौन के उमेश को पटकनी देकर कुश्ती जीती। कजली मेले के दूसरे दिन नगर पालिका की ओर से प्रतिवर्ष गोरखगिरि पहाड़ के पास दंगल का आयोजन किया गया जाता है। बुधवार को आयोजित दंगल का शुभारंभ पहलवानों के बीच हाथ मिलवाकर किया गया। पहला मुकाबला मऊरानीपुर के भोला और राठ के अर्पित के बीच हुआ।
दस मिनट तक चली जोर-आजमाइश के बाद भोला विजेता रहे। वहीं, महोबा के वीर सिंह व मऊरानीपुर के अरुण बीच हुई कुश्ती में वीर सिंह ने जीत दर्ज की। दतिया के मोहम्मद ने मऊरानीपुर के हशीम को हराया। मऊ के अंशु को महोबा के गोलू ने पटकनी दी।
विज्ञापन

उधर, महोबा के सरताज ने मऊरानीपुर के दिलीप को चारों खाने चित कर दिया। अन्य मुकाबले बराबरी पर छूटे। दंगल में विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें