फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकान के चयन के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड कबरई के ग्राम बरा में डेढ़ माह पहले सरकारी राशन की दुकान निलंबित होने से ग्रामीणों को राशन सामग्री मिलने में परेशानी हो रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नई राशन की दुकान का चयन खुली बैठक  में कराने को कहा।
विज्ञापन


ग्राम बरा निवासी शिव प्रसाद, रामस्वरूप, मुन्ना राजपूत, देवी सिंह, धनीराम, कमलेश यादव, जियालाल, जगत सिंह, हल्के बृजकिशोर सहित अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नन्हकू को दिए शिकायती पत्र में बताया डेढ़ माह पहले गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कार्ड धारकाें ने गरीबों के लिए आने वाले अनाज की कालाबाजारी किए जाने, निर्धारित दर से अधिक पैसा लेने सहित कई आरोप लगाए थे।

जिसके बाद ग्राम बरा की सरकारी राशन की दुकान निलंबित कर दी गई थी और कोटा सलारपुर गांव से अटैच कर दिया गया था। जिससे अब राशन लेने दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से नई राशन दुकान का चयन कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र नई दुकान का चयन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें