फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राशन विक्रेताओं को मिला लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी सभागार में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राशन विक्रेताओं को विधानसभा चुनाव के पहले 35 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश बढ़ाकर तोहफा दिया है। यह राशन विक्रेताओं की बहुत पुरानी मांग रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशन विक्रेताओं को अभी तक 90 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लाभांश दिया जाता था। सरकार ने राशन विक्रेताओं की मांग को पूरा करते हुए सीधे 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाते हुए 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। कहा कि ई-पॉस मशीन से राशन वितरण में पारदर्शिता आई है। एक समय था जब सर्वाधिक शिकायतें राशन विक्रेताओं की आती थीं लेकिन पारदर्शिता के चलते अब कोटेदार सम्मानपूर्वक राशन वितरण कर रहे हैं। इस दौरान राशन विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को सुना। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, बीडीओ विपिन गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, राहुल राजपूत, यासीन खान, राशन विक्रेता ओमप्रकाश गुप्ता, अब्दुल रफीक, राकेश गुप्ता, शीतल प्रसाद, पूनम, रामू, मैयादीन, रामपाल, रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें