फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भगवान भोले के जलाभिषेक को जुटे भक्त, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करते भक्त। सं - फोटो : रूपसपुर के पास हुए हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन एवं राहगीर। स्रोत संवाद
विज्ञापन
महोबा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध, शहद से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन शिव मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


शहर के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर, उमंगेश्वर मंदिर, शिवतांडव मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर समेत प्रमुख शिवमंदिरों में भोर से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर बेलपत्र, धतूरा अर्पित किया। इस दौरान शिवालय घंटा-घड़ियाल व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सबसे ज्यादा भीड़ बलखंडेश्वर मंदिर में रही। यहां मंदिर से 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था कराई गई। घरों और मंदिरों में पूरे दिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण व धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

फोटो 17 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करते भक्त। सं- फोटो : रूपसपुर के पास हुए हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन एवं राहगीर। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें