फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राठ डिपो को मिलीं 15 मिनी बसें, ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगा लाभ

Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। रोडवेज डिपो को 15 नई बसें मिलीं हैं। इन बसों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया जाएगा। वहीं 50 महिला परिचालकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। डिपो में अब 104 बसें हो गईं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। एआरएम संतोष कुमार ने बताया कि यह बसें ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए संचालित कीं जाएगीं। धमना, बहगांव, सैदपुर, नौहाई, बरौली, बरदा, खेड़ा, गोहानी, महोबा, बांदा, कुर्रा, टूंका, खड़ाखर, मल्हेटा, सैदपुर, बसेला, कुल्हैड़ा, झिन्नावीरा, गोहांड, जरिया, जमखुरी, मौदहा, जलालपुर आदि गांवों के लोगों को सुविधा होगी। इसके बाद विधायक ने 50 महिला परिचालकों को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें