फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का आरोप, परिजनों व ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
डीएम आवास पहुंचे मृतका के परिजन व ग्रामीण। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा बेलाताल में शनिवार की शाम छैमाही माता मंदिर के समीप पहाड़ पर छात्रा का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। छात्रा के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने और हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। रविवार को परिजन व करीब 50 ग्रामीण डीएम आवास पहुंचे और पूरी घटना बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक छात्रा शनिवार दोपहर बाजार गई थी, जहां से लापता हो गई। शाम को उसका शव छैमाही मंदिर के समीप पहाड़ी पर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार की सुबह मृतका के परिजन व ग्रामीण जिलाधिकारी आवास पहुंचे और डीएम सत्येंद्र कुमार को पूरी घटना बताई।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि गांव के तीन युवक उसकी पुत्री को एक माह से परेशान कर रहे थे। उन्होंने उसे बाजार जाने के दौरान अगवा कर लिया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर. कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ रविंद्र तिवारी का कहना है कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें