महोबा। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सदर को सौंपी गई है।
जनपद हमीरपुर के थाना राठ के एक गांव निवासी युवती एक मई 2014 को ग्राम पचपहरा से कस्बा राठ जा रही थी। युवती का आरोप है कि रास्ते में कस्बा कुलपहाड़ के समीप दो युवकों ने उसे कोल्ड डिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को इंद्रपाल व गजेंद्र परिहार निवासी ग्राम पचपहरा के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।