फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर यातायात के नियम बताए

Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 महोबा। यातायात माह अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकालकर कर जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जीजीआईसी की स्काउट गाइड की छात्राओं ने पुलिस के साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

यातायात माह नवंबर पर यातायात प्रभारी टीआई प्रेमनारायण के नेतृत्व में जीजीआईसी की स्काउट गाइड की छात्राओं ने यातायात जागरूक रैली निकाली। रैली ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टाप होते हुए पीपीएन चौराहे में जाकर समाप्त हुई। रैली में छात्राएं हाथों में लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चल रही थी। रैली के बाद पीपीएन चौराहे पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में यातायात प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना से देर भली है, इसलिए वाहन चालक कभी जल्दबाजी में तेज गाड़ी न चलाए।
 उन्होंने कहा कि नवयुवक तेज रफ्तार से बाइक न चलाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट आ सके। इस मौके पर जीजीआईसी की टीचर सरगम खरे, एसआई कल्लू प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें