भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन करीब है। त्योहार को देखते
हुए बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई। जहां पर तमाम प्रकार की
राखियां, धागे महिलाओं को आक र्षित कर रहे है। बुधवार को बाजारों में बहनें
राखी खरीदती हुई नजर आईं।
रक्षाबंधन भाई बहनों का त्योहार है, जिसे सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। रक्षाबंधन के दो दिन शेष रहते बाजारों में खासी रौनक निखने लगी है। जहां होने के कारण बाजार में जगह जगह राखियों की दुकानें नजर आ रही हैं, जहां पर बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए दुकानों से राखी और धागे खरीद रही हैं। वहीं बहनों को उपहार देने के लिए भाई भी खरीदारी कर रहे है। रक्षाबंधन और कजली मेले को देखते हुए मिठाइयों की दुकानें भी सजने लगी है, जहां पर तरह तरह की मिठाइयां बनाकर हलवाई रख रहे हैं।
विजय दिवस के रुप में मनाया जाता त्योहार
भाई बहन का पवित्र रक्षा बंधन त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महोबा में रक्षा बंधन त्योहार एक दिन बाद मनाए जाने की परंपरा है, क्योंकि पृथ्वीराज चौहान ने रक्षाबंधन के दिन ही महोबा में आक्रमण किया था। जिससे महोबावासी आक्रमण का मुंह तोड़ जवाब देने में लगे हुए थे। यही वजह है कि रक्षा बंधन त्योहार दूसरे दिन धूमधाम के साथ विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कीरत सागर तट पर कजली मेले का आयोजन भी होता है। मेले में लाखों की संख्या में लोग शिरकत करते हैं।