फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राजस्थान की गर्म हवा बढ़ाएगी महोबा का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर गर्मी का प्रकोप फिर जोर पकड़ने लगा है। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा अब महोबा का तापमान बढ़ाएगी। ऐसे में 10 जून से फिर लू चलने के आसार हैं। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन

नौतपा के बीच में ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में एकदम से बदलाव ला दिया था। आंधी-बारिश के साथ ही बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली गई थी। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है। इसलिए तापमान में भी वृद्धि शुरू हो गई है। हालांकि शनिवार को भी बादलों की आवाजाही होती रही जबकि दोपहर के समय तीखी धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि आर्द्रता 24 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे तापमान तेजी से बढ़ेगा। 10 और 11 जून को लू चलने के आसार हैं।
ऐसे बढ़ेगा तापमान

दिन-अधिकतम-न्यूनतम

रविवार-42-32
सोमवार-42-33

मंगलवार-44-34

बुधवार- 43-31

बृहस्पतिवार-44-32
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)

15 मिनट हुई बारिश, तीन घंटे गुल रही बिजली
शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। तेज हवाओं के साथ 15 मिनट बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवा के चलते शहर के आल्हा चौक की केबल में फाॅल्ट आ गया। इससे आलहा चौक समेत आसपास के इलाके की बिजली करीब तीन घंटे गुल रही। बूंदा-बांदी के बाद शनिवार की सुबह से तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें