फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यूजी-पीजी में प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 21 जून को प्रस्तावित होने से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 20 जून को प्रस्तावित यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया है। अब प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून के बजाय 14 जून कर दी गई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें पिछले दिनों निर्धारित किए गए कार्यक्रम में बदलाव पर चर्चा हुई। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 21 जून को नीट की परीक्षा होने के चलते 20 जून को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकती है। इस पर तय हुआ कि अब यूजी-पीजी में प्रवेश की परीक्षा 18 जून को कराई जाएगी। यही नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि अब 14 जून होगी।
उन्होंने बताया कि 16 जून को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी होगा। इसके बाद प्रवेश को लेकर काउंसलिंग होगी। उधर बीयू परिसर व संबद्ध कॉलेजों के जिन पाठ्यक्रम में बिना प्रवेश परीक्षा के प्रवेश होने हैं उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। कुलसचिव ने बताया कि सीधे प्रवेश के पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। जुलाई के पहले सप्ताह से मेरिट सूची जारी करके प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें