फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 31 मई से शुरू होंगी राजर्षि टंडन विवि की परीक्षाएं

Wed, 28 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 31 मई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अलग-अलग विषयों में डिग्री व डिप्लोमा कोर्स की यह परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र संचालित है। मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से छात्रों को बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमए, एमएससी, एमएसडब्ल्यू, एमए योग, जीएसटी डिप्लोमा आदि की घर बैठे अध्ययन करने की सुविधा है। हालांकि, इसकी परीक्षाएं छात्रों को परीक्षा केंद्र में देना होती हैं। मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 मई से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर एक व दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। उसी के हिसाब से मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें