फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेन गन से सिंचाई देख सचिव हुए गदगद

Sat, 20 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सचिव संजीव कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजाें को बाहर की दवाएं न लिखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सचिव के औचक निरीक्षण से अस्पताल में खलबली मच गई। मरीजाें ने डॉक्टरों की कमी के बाबत जानकारी दी। सचिव ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं देनेे और साफ सफाई पर जोर दिया।

इसके बाद सचिव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां पर बच्चों से पहाड़े और जनरल नॉलेज की जानकारी ली। बच्चों द्वारा कुछ सवाल के जवाब देने पर सचिव ने संतोष जताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सचिव एक प्रगतिशील किसान नईम खान के खेत पर पहुंचे, जहां किसान द्वारा स्प्रिंकलर सेट में रेन गन लगाकर सिंचाई को देखा।

रेन गन से सिंचाई करने पर पानी की बर्बादी कम होने और अधिक खेत में पानी पहुंचने की इस तरकीब को सराहा। सचिव ने कहा कि इस तरह से सिंचाई करने पर पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। उन्हाेंने अन्य किसानों से भी इस तरकीब को अपनाने की अपील की।

निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें