महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से महोबा-कबरई रेलखंड पर आरयूबी का अनुरक्षण कार्य का काम कराया जाएगा। इस दौरान तीन माह के लिए रेलवे अंडर ब्रिज बंद रहेगा। रेलवे की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।
रेल प्रशासन की ओर से महोबा-खैरार रेलवे मार्ग पर महोबा-कबरई स्टेशनों के मध्य अलीपुरा-डहर्रा गांव के पास स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 437 पर निर्मित अंडरब्रिज (आरयूबी) का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। ऐसे में 12 जुलाई से 11 अक्टूबर तक लगभग तीन माह के लिए रेलवे अंडर ब्रिज को अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान लोगों की सुविधा व आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे समपार फाटक संख्या 436 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।
झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से क्षेत्र के नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस अवधि में आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग कर सहयोग प्रदान करें। ताकि, अनुरक्षण कार्य सुरक्षित व समय पर पूरा किया जा सके।