फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा बांध से नदी में छोड़ा 1,100 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 02 परिचय-लहचूरा बांध के फाटक से निकलता छोड़ा गया पानी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में क्षमता से अधिक पानी आने से सिंचाई विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बांध का एक फाटक खोलकर धसान नदी में 1,100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। साथ ही नदी के आसपास के आठ गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को नदी में जाने से रोका गया है। वहीं अर्जुन सहायक नहर में भी 800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित है। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब हो गया हैं। हालांकि बांध में पहले से ही पर्याप्त पानी था। लहचूरा बांध की न्यूनतम भंडारण क्षमता 179.83 मीटर और अधिकतम भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 182.30 मीटर पहुंच गया है। ऐसे में लहचूरा बांध से अर्जुन सहायक नहर का फाटक 40 सेंटीमीटर ऊंचाई से खोलकर 800 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। अर्जुन सहायक नहर का यह पानी तहसील चरखारी के अस्थौन गांव के निकट स्थित अर्जुन बांध में अर्जुन सहायक नहर से पानी पहुंच रहा है। ऐसे में अर्जुन बांध का भी जलस्तर बढ़ेगा।
इसके अलावा लहचूरा बांध का एक फाटक 20 सेंटीमीटर ऊंचाई से खोलकर 1,100 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। इससे पहले सिंचाई विभाग की ओर से नदी के आसपास के गांव काशीपुरा, लहचूरा, लिलवा, धरवार, बीहट, नगारा, बराना समेत आठ गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। लहचूरा बांध के अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि पानी आने की वजह से बांध का जलस्तर और बढ़ गया। अतिरिक्त पानी को नदी व अर्जुन सहायक नहर में डिस्चार्ज किया गया। बांध की निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें