फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेल पटरियों की कराई जाएगी पेट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसून के दौरान सुरक्षित व निर्बाध रेल संचालन के लिए हुईं तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध रेल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। तेज बारिश, तूफान व बाढ़ जैसी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक, पुल, पुलियों, नालियों और अन्य रेलवे परिसंपत्तियों की विशेष निगरानी के साथ आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। साथ ही पटरियों की स्थिति पर नजर रखने के लिए मानसून पेट्रोलिंग भी की जाएगी।
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर झांसी मंडल में घाट खंडों पर विशेष जोर दिया गया है। ऐसी जगहों पर संभावित भू-स्खलन, मिट्टी का कटाव आदि स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में मालवाहक वैगनों को तैयार रखा गया है। रेल प्रशासन ने अपने सभी कर्मचारियों को मानसून के दौरान संरक्षा को पहली प्राथमिकता देने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील रेलखंडों का संबंधित अनुभाग इंजीनियरों की ओर से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और ऐसे सभी स्थानों पर चौकीदार व पेट्रोल मैन तैनात किए गए हैं। मंडल में स्थित पुलियों और नालियों की सफाई का कार्य तेज किया गया है। पानी के ठहराव को रोकने, यार्डों व ट्रैक क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किया जा रहा है। बारिश के दौरान ट्रेनों का संचालन निर्बाध सुनिश्चित करने के लिए सभी नालियों को उपयुक्त ढलान और आउटलेट के साथ व्यवस्थित किया जा रहा है। रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आपातकालीन संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वॉकी-टॉकी सेटों को पूरी तरह चार्ज स्थिति में रखने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें