फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: करंट से मौत होने पर युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दस दिन पहले करंट से युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली कुलपहाड़ के चारूआ निवासी छन्नूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जून को उसके बेटे अनिल कुमार को गांव का इंद्रेश अपने साथ बिजली ठीक कराने की बात कहकर ले गया था। इंद्रेश ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बेटे को मुख्य लाइन पर चढ़ाया और काम कराने लगा। इस दौरान करंट लगने से अनिल कुमार झुलस गया और उसकी मौत हो गई थी। छन्नूलाल ने बेटे की मौत का जिम्मेदार इंद्रेश को बताया और उसके खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इंद्रेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन


शादी में 70 हजार रुपये हुए चोरी
महोबा। शादी समारोह के दौरान बैग से 70 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी निर्मल सिंह राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई को उसके भांजे की शादी महोबा में थी। इसमें वह व्यवहार लिखने के लिए बैठा था। विदाई के समय गेस्ट हाउस से किसी ने उसके बैग से व्यवहार में आए करीब 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में युवक का वीडियो भी आया है। कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें