महोबा। जिले में एक कौआ की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को जमीन पर कौआ मरा मिलने से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। आनन-फानन में पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कौआ को पोस्टमार्टम के लिए जिला पशु अस्पताल लाया गया। हालांकि पोस्टमार्टम में कौआ के शरीर में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले। इसके बाद उसे अस्पताल परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह उस समय लोग सकते में आ गए जब उन्होंने जमीन पर एक कौआ मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना कर्मचारियों ने विभागीय अफसरों को दी। बाद में रेलवे के इंजीनियर ने पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों ने कौआ मृत पड़ा होने की जानकारी दी। तब जिला पशु अस्पताल के डॉ. रतन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में मृत मिले कौआ के शरीर पर बर्ड फ्लू बीमारी के लक्षण नहीं है। पोस्टमार्टम में भी पुष्टि नहीं हुई है। (ब्यूरो)