-शहर में स्थित खाद-बीज की दुकान में जांच करते उपकृषि निदेशक। संवाद
- फोटो : -शहर में स्थित खाद-बीज की दुकान में जांच करते उपकृषि निदेशक। संवाद
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों में खाद-बीज की दुकानों की जांच गई। संदिग्धता के आधार पर बीज के आठ नमूने लिए गए। इन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच में सैंपल फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव और एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने खाद-बीज की आठ निजी दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने दुकान में रखे विभिन्न किस्मों के बीजों को बारीकी से परखा। संदिग्धता के आधार पर आठ दुकानों से बीज का एक-एक नमूना लिया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को खाद-बीज के बेहतर रख-रखाव और अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।