फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी ने क्रशर में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर (एसआईबी बांदा) ने बुधवार को कबरई स्थित चंदन ग्रेनाइट में छापा मारकर छानबीन की। जांच के दौरान फर्म से जुड़े दस्तावेज भी टीम ने कब्जे में ले लिए। बताया गया कि रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी चंदन ग्रेनाइट में कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर रश्मि अवस्थी टीम के साथ कबरई के अलीपुरा स्थित चंदन ग्रेनाइट में पहुंची। टीम ने चंदन ग्रेनाइट के दफ्तर के साथ ही क्रशर प्लांट में जाकर जांच की। फर्म के मालिक व अन्य लोगों से बातचीत करने के बाद टीम ने फर्म के दफ्तर से कई कागजात कब्जे में ले लिए। कार्रवाई के दौरान चंदन ग्रेनाइट के साथ ही आसपास के क्रशर प्लांटों में खलबली मची रही।
टीम में शामिल रवींद्र कुमार ने बताया कि चंदन ग्रेनाइट फर्म का रजिस्ट्रेशन 11 माह पहले फरवरी- 2020 में निरस्त हो गया था। इसके बावजूद फर्म में खरीद-फरोख्त हो रही थी। फर्म के बिल लगातार पकड़े जा रहे थे। फर्म का जीएसटी रिटर्न भी नहीं दाखिल किया जा रहा था और न ही टैक्स जमा किया गया। कार्रवाई के दौरान वाणिज्य कर विभाग, महोबा असिस्टेंट कमिश्नर जयप्रकाश की अगुवाई में टीम ने कुमार ग्रेनाइट में डंप गिट्टी का स्टॉक भी चेक किया।
विज्ञापन

इसी साल 22 जनवरी को कुमार ग्रेनाइट व एसएस ग्रेनाइट में फर्जी बिल से गिट्टी बेचे जाने की शिकायत पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान खनिज एवं क्रशर यूनियन के संरक्षक राम किशोर सिंह व अध्यक्ष बाल किशोर समेत कई क्रशर कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें