फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख

Wed, 16 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम तमौरा में मंगलवार की रात एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। आग देखकर दौड़े ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम तमौरा निवासी अमर सिंह पुत्र भागीरथ के मकान में मंगलवार की रात शार्टसर्किट से आग लग गई। आग की लपटे देख मकान के बगल में बने कमरे में परिवार सहित सो रहे गृहस्वामी ने शोर मचाया। शोरगुल सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और आनन-फानन में आग बुझाने में जुट गए।
 एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि इस अग्निकांड से मकान में रखी  दो साइकिल, गेहूं, अलसी, चना सहित तमाम खाद्यान्न सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित ने राजस्व विभाग को प्रार्थना पत्र देकर अग्निकांड में हुई क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें